दूसरे चरण के चुनाव की हाई प्रोफाइल सीट जिस पर राहुल गांधी,लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित किस किसकी लगी है प्रतिष्ठा दाव पर

दूसरे चरण के चुनाव में दो पूर्व मुख्यमंत्री और तीन केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

वायनाड से राहुल गांधी दूसरी बार और कोटा से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तीसरी बार मैदान में हैं। हेमा मालिनी की मथुरा सीट और मेरठ से चुनाव लड़ रहे अरुण गोविल पर सबकी निगाहें हैँ…
आईए जानते हैं दूसरे चरण की हाई प्रोफाइल सीटों के बारे में..

👉वायनाड लोकसभा सीट
दूसरे चरण में केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इन्हीं में से एक सीट है वायनाड। यहां से कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी दूसरी बार चुनावी मैदान में हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने 4,31,770 मतों से चुनाव जीता था

राहुल गांधी के सामने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने महिला प्रत्याशी एनी राजा को उतारा है। वहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से पीआर कृष्णनकुट्टी चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ के. सुरेंद्रन पर भरोसा जताया है। वायनाड में पांच निर्दलीय समेत कुल नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

👉राजनांदगांव लोकसभा सीट
छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट दूसरे चरण की हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक है। यहां से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस ने टिकट दिया है। दुर्ग के रहने वाले बघेल की प्रतिष्ठा यहां पर दांव पर है। भूपेश के सामने भाजपा के संतोष पांडेय हैं। बसपा ने यहां देवलाल सिन्हा को अपना प्रत्याशी बनाया है। सात निर्दलीय समेत कुल 15 प्रत्याशी राजनांदगांव से चुनाव लड़ रहे हैं।

👉मान्डया लोकसभा सीट
कर्नाटक की मान्ड्या लोकसभा सीट पर पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी की साख दांव पर है। कुमारस्वामी की पार्टी जनता दल (सेक्युलर) का लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन हैं। कांग्रेस ने उनके सामने वेंकटरमण गौड़ा को उतारा है। इस सीट पर सात निर्दलीय समेत कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं।

👉तिरुअनंतपुरम लोकसभा सीट
केरल की तिरुअनंतपुरम सीट की चर्चा भी पूरे देश में है। यहां से केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर से उनका मुकाबला है।

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने पन्न्यन रविंद्रन को टिकट दिया है। बसपा से एडवोकेट राजेंद्रन भी चुनावी समर में उतरे हैं। सात निर्दलीय समेत कुल 12 प्रत्याशी यहां से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

👉जोधपुर लोकसभा सीट
26 अप्रैल को राजस्थान की जोधपुर लोकसभा सीट पर भी वोटिंग है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत यहां से तीसरी बार चुनाव में उतरे हैं। बसपा से मंजू मेघवाल और कांग्रेस से करण सिंह उचियारड़ा की चुनौती शेखावत के सामने है। जोधपुर सीट पर छह निर्दलीय समेत कुल 15 प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में हैं।

👉कोटा लोकसभा सीट
राजस्थान की कोटा लोकसभा सीट से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले वे 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव इस सीट से जीत चुके हैं। ओम बिरला के सामने कांग्रेस ने प्रहलाद गुंजल को टिकट दिया है। बसपा से धनराज यादव भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस सीट पर नौ निर्दलीय समेत कुल 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

👉गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट
उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर सबकी निगाहें इस वजह से हैं कि यहां से केंद्रीय मंत्री रहे डॉ. महेश शर्मा तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) ने डॉ. महेंद्र सिंह नागर को टिकट दिया है। बसपा से राजेंद्र सिंह सोलंकी प्रत्याशी हैं। यहां से चार निर्दलीय समेत कुल 15 प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में हैं।

👉अट्टिंगल लोकसभा सीट
केरल की अट्टिंगल लोकसभा सीट पर केंद्रीय राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन की प्रतिष्ठा दांव पर है। कांग्रेस ने उनके सामने अडूर प्रकाश को अपना प्रत्याशी बनाया है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) से एडवोकेट वी जॉय और बसपा से एडवोकेट सुरभि एस अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। तीन निर्दलीय समेत कुल सात प्रत्याशी इस सीट पर उतरे हैं।

👉झालावाड़-बारा लोकसभा सीट
राजस्थान की झालावाड़-बारा लोकसभा सीट को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का गढ़ माना जाता है। 2009 से अब तक यहां से वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह सांसद हैं। दुष्यंत सिंह चौथी बार चुनाव मैदान में हैं। उनके सामने कांग्रेस ने उर्मिला जैन और बसपा ने चंद्र सिंह किराड़ को उतारा है। तीन निर्दलीय समेत कुल सात प्रत्याशी यहां चुनाव लड़ रहे हैं।

👉जालोर लोकसभा सीट
राजस्थान की जालोर लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वैभव के सामने भाजपा ने लुंबाराम को उतारा है। छह निर्दलीय समेत 12 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

👉मथुरा लोकसभा सीट
उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट पर सबकी निगाहें हैं। वजह फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी हैं। भाजपा ने मथुरा सीट से हेमा मालिनी को तीसरी बार उतारा है। वे दो बार यहां से जीत भी दर्ज कर चुकी हैं। हेमा मालिनी के सामने कांग्रेस के मुकेश धनगर और बसपा के सुरेश सिंह की चुनौती है। मथुरा सीट पर 10 निर्दलीय समेत कुल 15 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

👉मेरठ लोकसभा सीट
रामायण के ‘राम’ अरुण गोविल उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट पर भाजपा की टिकट पर अपनी सियासी किस्मत आजमा रहे हैं। उनके सामने सपा ने सुनीता वर्मा और बसपा ने देवव्रत कुमार त्यागी को उतारा है। यहां से कुल आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

👉मैसूर लोकसभा सीट
कर्नाटक की मैसूर लोकसभा सीट पर भाजपा ने पूर्व राजपरिवार के सदस्य पर भरोसा जताया है। भाजपा की टिकट पर यादुवीर कृष्णदत्त चामराजा वाडियार चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस ने अपने राज्य प्रवक्ता एम, लक्ष्मण को उतारा है। इस सीट पर आठ निर्दलीय समेत 18 प्रत्याशी मैदान में हैं।

👉बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट
भाजपा के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या की साख बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट पर दांव पर है। तेजस्वी ने पिछला चुनाव यहां से जीता था। कांग्रेस ने यहां सौम्या रेड्डी को टिकट दिया है। इस सीट पर 12 निर्दलीय समेत कुल 22 प्रत्याशी मैदान में हैं।

👉पूर्णिया लोकसभा सीट
इस चुनाव में बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट शुरुआत से ही चर्चा में रही है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने यहां बीमा भारती को उतारा है। कांग्रेस की टिकट पर पप्पू यादव चुना लड़ना चाहते हैं लेकिन राजद से बात नहीं बनी। अब इसी सीट से राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव निर्दलीय उतरे हैं। बसपा से अरुण दास मैदान में हैं। यहां कुल सात प्रत्याशी चुनाव में हैं।

  • Gyan Prakash Dubey

    👉NGV PRAKASH NEWS.This Portal Registred from MSME and Department of Information and Broadcasting Government of India. For any query please contact me on 9721071175. 👉 वेबसाइट में प्रकाशित किसी भी समाचार का उत्तरदायित्व पूरी तरह संवाददाता, समाचारों का इनपुट देने वाले का होगा | NGV PRAKASH NEWS या संपादक का कोई उत्तरदायित्व नहीं होंगा | 👉 विज्ञापन या किसी प्रकार का फोटो देने पर पूरा उत्तरदायित्व देने वाले का होगा NGV PRAKASH NEWS या इसके संपादक का कोई उत्तरदायित्व नहीं होगा..

    Related Posts

    एसपी तथा एडिशनल एसपी ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़; दो बोरा कंडोम बरामद

    बस्ती, 16 अप्रैल 2025 | NGV PRAKASH NEWS बस्ती में सालों से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एसपी अभिनंदन ने खुद संभाला मोर्चा बस्ती जिले के मड़वानगर टोल प्लाजा…

    Read more

    कुछ बड़ा होने वाला है….?

    नई दिल्ली, 16 अप्रैल 2025 | NGV PRAKASH NEWS देश में नए वक्फ कानून को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच बीजेपी नेताओं की उच्चस्तरीय बैठक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एसपी तथा एडिशनल एसपी ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़; दो बोरा कंडोम बरामद

    कुछ बड़ा होने वाला है….?

    अब घर में दुकान और गगनचुंबी इमारतें बनाना होगा आसान, नई भवन उपविधि का ड्राफ्ट जारी

    9 दिन बाद लौटे दामाद ( अब प्रेमी ) और सास( अब प्रेमिका )