Gyan Prakash Dubey






बस्ती, 28 नवंबर 2025 | NGV PRAKASH NEWS
जनपद बस्ती में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थानों में दर्ज मामलों में फरार चल रहे कुल 20 वारंटी गिरफ्तार किए। लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित न होने वाले इन आरोपितों के खिलाफ जारी वारंटों के अनुपालन में कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, थाना रूधौली पुलिस ने सबसे अधिक 8 वारंटियों को गिरफ्तार किया, जबकि थाना छावनी ने 5, थाना परसरामपुर ने 2, पुरानी बस्ती ने 3, दुबौलिया ने 1 और थाना गौर की पुलिस ने 1 वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। सभी गिरफ्तार व्यक्तियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद बस्ती न्यायालय के लिए रवाना किया गया।
पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत हो सके।
NGV PRAKASH NEWS



