चीन को लगा तगड़ा झटका जिस एयर पोर्ट को बनवाने के लिए किया था वित्तीय मदद उसकी जिम्मेदारी मिली भारत को

चीन को लगा झटका जिस एयरपोर्ट को बनवाने में की थी मदद, भारत को मिला उसका कंट्रोल

श्रीलंका के मटाला राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का जिम्मा भारतीय कंपनी को मिला।
इस हवाईअड्डे को बनवाने के लिए चीन ने श्रीलंका की वित्तीय मदद की थी।
श्रीलंका के हंबनटोटा में मटाला राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रबंधन का जिम्मा अब एक भारतीय और रूसी कंपनी को सौंप दिया गया है।
श्रीलंकाई कैबिनेट ने शुक्रवार को इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। इस फैसले को चीन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
भारत और रूसी कंपनी को मिला उसका कंट्रोल |
श्रीलंका सरकार के प्रवक्ता और मंत्री बंडुला गनवार्डेना ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में इस प्रोजेक्ट के लिए रुचि पत्र मंगवाने को मंजूरी दे दी गई थी।
जिसके बाद कैबिनेट की सलाहकार समिति ने भारत की शौर्य एयरोनॉटिक्स (प्राइवेट) लिमिटेड और रूस की एयरपोर्ट्स ऑफ रीजन्स मैनेजमेंट कंपनी को 30 वर्षों के लिएमटाला राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रबंधन का जिम्मा सौंपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *