NGV PRAKASH NEWS

संभल के चंदौसी में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की नृशंस हत्या, शव के टुकड़े कर नाले और गंगा में फेंके
संभल 22 दिसंबर 25.
नीले ड्रम का खौफ अभी लोगों के दिमाग पर छाया हुआ है कि
चंदौसी क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेहद निर्ममता से हत्या कर दी। पहले हथौड़े और लोहे की रॉड से हमला कर युवक को मौत के घाट उतारा गया, इसके बाद ग्राइंडर से शव के टुकड़े किए गए। गर्दन, हाथ और पैर अलग कर दिए गए। धड़ को गांव के नाले में फेंक दिया गया, जबकि कटे हुए अंग राजघाट गंगा में बहा दिए गए। वारदात को अंजाम देने के बाद पत्नी ने थाने पहुंचकर पति की गुमशुदगी भी दर्ज करा दी।
🔴 पहले हथौड़े और रॉड से हमला
🔴 फिर ग्राइंडर से शव के टुकड़े
🔴 गर्दन, हाथ-पैर अलग
🔴 धड़ नाले में फेंका
🔴 कटे अंग गंगा में बहाए
🔴 और ऊपर से थाने में पति की गुमशुदगी भी दर्ज करा दी
पुलिस के अनुसार 15 दिसंबर को नगर से सटे पत्रुआ गांव के नाले से एक क्षत-विक्षत और सड़ी-गली अवस्था में धड़ बरामद हुआ था, जिसमें सिर और हाथ-पैर नहीं थे। दो दिन बाद शव के एक कटे हाथ पर “राहुल” नाम गुदा मिला, जिसके आधार पर शिनाख्त की दिशा में जांच आगे बढ़ी। जांच के दौरान सामने आया कि चुन्नी मोहल्ला निवासी रूबी ने करीब एक माह पहले अपने पति राहुल की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
तफ्तीश में खुलासा हुआ कि रूबी के मोहल्ले के ही गौरव से अवैध संबंध थे, जिसका राहुल लगातार विरोध कर रहा था। 18 नवंबर को राहुल ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और आरोप है कि इसी दौरान हत्या की साजिश रची गई। पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद शव के टुकड़े करने के लिए 19 नवंबर को गौरव ने ग्राइंडर खरीदा। रूबी बाजार से पॉलीथिन बैग लेकर आई, जिसमें सिर और हाथ-पैर भरकर गंगा में फेंक दिए गए, जबकि धड़ को पत्रुआ गांव के नाले में डाल दिया गया।
रूबी की निशानदेही पर पुलिस ने शव ले जाने में इस्तेमाल की गई स्कूटी, एक चारपहिया वाहन, ग्राइंडर, ब्रश सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या के आरोप में पत्नी रूबी और उसके प्रेमी गौरव को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। राहुल के सिर, हाथ और पैर अब तक बरामद नहीं हो सके हैं। मामले में डीएनए सैंपल लिए गए हैं ताकि न्यायिक प्रक्रिया में साक्ष्य मजबूत किए जा सकें।
इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
NGV PRAKASH NEWS
