चलती ट्रेन से छात्र को युवक ने दिया धक्का..

NGV PRAKASH NEWS

चलती लोकल से छात्रा को धक्का देकर फेंका, पनवेल में लेडीज डिब्बे की सुरक्षा पर सवाल

मुंबई 22 दिसम्बर 25.

प्राप्त समाचार के अनुसार महाराष्ट्र के हार्बर रेलवे मार्ग पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लेडीज डिब्बे में घुसे एक युवक ने छात्रा को चलती लोकल ट्रेन से बाहर धक्का दे दिया। इस घटना में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, पनवेल निवासी छात्रा श्वेता महाडिक अपनी सहेली के साथ खारघर स्थित कॉलेज जाने के लिए लोकल ट्रेन से यात्रा कर रही थी।

आरोप के अनुसार इसी दौरान शेख अख्तर नवाज शेख लेडीज डिब्बे में घुस आया। डिब्बे में मौजूद महिलाओं ने उससे सवाल-जवाब किया, जिस पर आरोपी आक्रोशित हो गया और ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी श्वेता को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया जिससे वह नीचे गिर गई |

घटना होते ही डिब्बे में अफरा-तफरी मच गई। महिलाओं ने शोर मचाया और चेन खींचकर ट्रेन रुकवाई। साथ ही रेलवे हेल्पलाइन पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस सक्रिय हो गयी और खांदेश्वर रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर लोकल के पहुंचते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हादसे में श्वेता के सिर, कमर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और इलाज जारी है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है और लेडीज डिब्बों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
NGV PRAKASH NEWS

👉 चित्र -प्रतीकात्मक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *