कांग्रेस नेता हिस्ट्रीशीटर के साथ मोर का मांस खाने के तैयारी में थे-तभी…

NGV PRAKASH NEWS

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, हिस्ट्रीशीटर के साथ मोर का शिकार कर खाने की तैयारी के दौरान हुये गिरफ्तार

उदयपुर, 23 दिसंबर 2025।
राजस्थान के जिले में राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के एक ब्लॉक अध्यक्ष समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोप है कि तीनों ने मोर का शिकार कर उसे खेत में पकाकर खाने की तैयारी कर ली थी। इस बात की सूचना किसी तरह पुलिस को लग गई और सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को रंगे हाथों दबोच लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला उदयपुर जिले के बिलख गांव का बताया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के पास एक खेत में कुछ लोग राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार कर उसका मांस पकाने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के दौरान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रूपलाल, हिस्ट्रीशीटर अर्जुन और एक अन्य आरोपी राकेश को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, तीनों ने पहले मोर का शिकार किया और बाद में उसे पकाने की तैयारी कर रहे थे, तभी कार्रवाई की गई।

घटना ऋषभदेव थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और बरामद मांस के टुकड़ों को राष्ट्रीय पक्षी मोर का होना प्रमाणित किया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हिस्ट्रीशीटर अर्जुन पर पहले से 16 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *