अनुपस्थिति को उपस्थित बनाने के लिए 5000 का रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी को एंटी करप्शन टीम ने दबोचा…

NGV PRAKASH NEWS

बरेली में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, खंड शिक्षा अधिकारी और सहायक अध्यापक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बरेली, 23 दिसंबर 2025।

लगातार एंटी करप्शन की टीम के कार्यवाई से या पता चलता है कि राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार जड़े जमा चुका है | लगातार एंटी करप्शन टीम द्वारा पकड़े जाने के बाद भी इन विभागों के कर्मचारियों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है |

लगभग नगन्य मामलों में लोगों द्वारा एंटी करप्शन टीम से शिकायत की जाती है, बाकी लोग डर या ना जानकारी के चलते रिश्वत देकर किसी तरह काम करवाते रहते हैं |

ऐसा ही मामला एक बार फिर सामने आया जब शिक्षा विभाग में उसे समय हड़कंप मच गया जब सोमवार 5 दिसंबर 25 को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी और एक सहायक अध्यापक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पांच हजार रुपये की घूस लेते ही दोनों अधिकारियों की हवा ख़राब हो गई |

वहीं दिनदहाड़े हुई इस कार्रवाई से पूरे ब्लॉक कार्यालय में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कलान ब्लॉक में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा और सहायक अध्यापक सुशील कुमार सिंह पर एक प्रधानाध्यापक की ड्यूटी से अनुपस्थिति अवधि निस्तारित करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था। पीड़ित प्रधानाध्यापक ने साहस दिखाते हुए एंटी करप्शन विभाग से शिकायत की, जिसके बाद टीम ने पूरी योजना के साथ जाल बिछाया।

एंटी करप्शन टीम द्वारा बिछाए गए जल के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 2:13 बजे के कस्बा कलान में राजकीय इंटर कॉलेज के सामने सड़क किनारे स्थित एक मिठाई की दुकान के पास जैसे ही तय रकम का लेनदेन हुआ, पहले से घात लगाए बैठी ट्रैप टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। रिश्वत के नोट हाथ में पकड़े जाने के बाद मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ दंग रह गई। दिनदहाड़े हुई इस कार्रवाई की चर्चा पूरे इलाके में फैल गई, वहीं ब्लॉक कार्यालय के कर्मचारियों में खामोशी छा गई। आम लोगों ने एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई की सराहना की।

कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान और भी अहम खुलासे हो सकते हैं। एंटी करप्शन संगठन ने इस कार्रवाई के जरिए साफ संदेश दिया है कि रिश्वत मांगने और लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *