Gyan Prakash Dubey


👉डॉ. नें महिला से के कहा तुम चरित्रहीन हो और तुम्हारी बेटी भी… महिला का आरोप
बस्ती महिला अस्पताल की डॉक्टर पर इलाज के बदले पैसे मांगने और विवाह का दबाव बनाने का आरोप
बस्ती, 24 दिसंबर 2025।
बस्ती के जिला महिला अस्पताल में तैनात डॉ. ममता रानी पर इलाज के बदले दस हजार रुपये मांगने और एक नाबालिग लड़की पर विशेष समुदाय के युवक से शादी करने का दबाव के लिए काउंसलिंग करने का गंभीर आरोप लगा है। मामले में पीड़िता की मां शीला देवी ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
शीला देवी बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं, ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए जिला महिला अस्पताल पहुंची थीं।
महिला का आरोप है कि इस दौरान डॉ.ममता रानी ने इलाज के नाम पर दस हजार रुपये की मांग की। जब उन्होंने असमर्थता जताई तो डॉक्टर ने कथित रूप से बेटी पर उस्मान नामक युवक से शादी करने का सलाह देना शुरू कर दिया।
पीड़िता की मां के अनुसार डॉ. ने कहा कि मुसलमान भी इंसान होते हैं, वह अच्छा आदमी है, उससे शादी कर लोगी तो खुश रहोगी और बेटी की जिंदगी सुरक्षित रहेगी। आरोप है कि डॉ. लगातार इसी बात पर जोर देती रहीं और बेटी को मानसिक रूप से प्रभावित करने की कोशिश की गई।
शीला देवी का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो डॉ. ममता रानी ने उनके साथ गाली-गलौज की, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और अपमानित किया। इससे आहत होकर उन्होंने पूरे मामले की लिखित शिकायत कोतवाली पुलिस को दी।
NGV PRAKASH NEWS
