दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

Gyan Prakash Dubey

दहेज हत्या मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में कार्रवाई

बस्ती, 26 दिसंबर 2025।
थाना कलवारी पुलिस ने दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई, जिनकी निगरानी में पुलिस टीम ने आरोपी को गायघाट बाजार क्षेत्र से दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार थाना कलवारी में पंजीकृत मुकदमा संख्या 237/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं और दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित मामले में सतीश चन्द्र को वांछित घोषित किया गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह गायघाट बाजार के आसपास देखा गया है। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सतीश चन्द्र पुत्र मयाराम निवासी उमरिया (गायघाट), थाना कलवारी, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की आगे की विवेचना जारी है।

इस गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह के साथ हेड कांस्टेबल रविन्द्र सिंह यादव और कांस्टेबल अवधराज यादव शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दहेज से जुड़े अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है और ऐसे मामलों में तेजी से कार्रवाई जारी रहेगी।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *