जी. पी. दुबे
9721071175
बसपा ने संत कबीर नगर में फिर बदला अपना प्रत्याशी
संतकबीर नगर.
बहुजन समाज पार्टी खलीलाबाद लोकसभा सीट पर अपनी उम्मीदवार को लेकर लगता है पशो पेश में है |
बहुजन समाज पार्टी द्वारा खलीलाबाद में फिर से अपना प्रत्याशी बदल दिया गया और अब नदीम अशरफ को अपना प्रत्याशी बनाया है |
यहां बताते चलें कि बहुजन समाज पार्टी ने पहले मोहम्मद आलम को अपना प्रत्याशी बनाया था | चार-पांच दिनों बाद ही सैयद दानिश को बसपा द्वारा अपना उम्मीदवार घोषित किया गया और दो दिन बाद ही उनकी जगह पर अब नदीम अशरफ के नाम की घोषणा की गई |
बसपा द्वारा बार-बार अपना प्रत्याशी बदलने से तो यही लगता है कि जिस भी प्रत्याशी की घोषणा होगी जब तक उसका नामांकन होकर उसे पार्टी का सिंबल नहीं मिल जाता तब तक कोई भी प्रत्याशी मनोयोग से अपना चुनाव नहीं कर पाएगा |
अब देखना है यह है कि पार्टी का या प्रयोग उसे कितना लाभ पहुंचता है |


