यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन ने डीएम,डीआईजी व एसपी से भेंट कर दी नववर्ष की शुभकामनाएं..

Gyan Prakash Dubey


यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन ने डीएम, डीआईजी और एसपी से की शिष्टाचार भेंट, दी नववर्ष की शुभकामनाएं

बस्ती, 2 जनवरी 2026।
नव वर्ष 2026 के अवसर पर यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन की जनपद इकाई बस्ती के पदाधिकारियों ने जिले के शीर्ष प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दीं। यूनियन के जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा और महामंत्री पवन कुमार वर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीआईजी संजीव त्यागी, जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किया।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना को नव वर्ष की बधाई देते हुए जनपद के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों में उनके प्रयासों की सराहना की। जिलाधिकारी ने भी पत्रकारों को शुभकामनाएं दीं और समाज में सकारात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा, जहां पुलिस अधीक्षक अभिनंदन को पुष्पगुच्छ भेंट कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान कानून व्यवस्था और पत्रकारों से जुड़े विषयों पर अनौपचारिक चर्चा भी हुई। पुलिस अधीक्षक ने यूनियन के इस कदम की सराहना करते हुए सभी मीडियाकर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर यूनियन के जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा, महामंत्री पवन कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार शुक्ला, संगठन मंत्री सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अब्दुल रहीम, संप्रेक्षक वीर कुमार तिवारी, कार्यकारी सदस्य संजीव कुमार वर्मा, सदस्य सुनील कुमार सहित कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी और वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *