Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS


दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को पैकोलिया पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
बस्ती, 11 फरवरी 2026.
जनपद बस्ती के थाना पैकोलिया में पंजीकृत दुष्कर्म के एक मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया। पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 14/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 265(2), पाक्सो एक्ट की धारा 5एम/6 तथा एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत मुकदमा दर्ज है।
प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू के नेतृत्व में थाना पैकोलिया पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके ऊपर एससी एसटी बलात्कार सहित पाक्सो एक्ट जैसे गंभीर धाराएं स्थानीय थाना में दर्ज है आरोपी के ऊपर आरोप है कि पांच वर्षीय दलित बच्ची खेल रही थी आरोपी गांव गांव जाकर लक्ष्छी पापड़ी का बिजनेस करता था जो बच्ची को बहला फुसलाकर एकांत जगह ले गया और उसके साथ में गंदी हरकत करने लगा जब पीड़िता के मा को पता चली तब उसने थाने में तहरीर दी तहरीर के हिसाब से स्थानीय थाना ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी कर ली हैं आरोपी गैर समुदाय का है पश्चिम बंगाल के जनपद मुर्शिदाबाद थाना बेलडांगा का रहने वाला है आरोपी का नाम गफ्फार अली पुत्र अतीकुर रहमान है आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक हेसामुद्दीन खां, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार गौड तथा कांस्टेबल धर्मवीर सिंह शामिल रहे। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
NGV PRAKASH NEWS
