NGV PRAKASH NEWS


बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ चली गई महिला, अब बहनोई के साथ जाने का आरोप
दादों 12 फरवरी 2026.
आपको याद होगा कि पिछली गर्मी में सोशल मीडिया पर एक समाचार काफी वायरल हुआ था जिसमें होने वाले दामाद के साथ उसकी सास भाग गई थीं | अब उसी महिला के अपने बहनोई के साथ जाने की बात सामने आ रही है। इस घटना ने प्रेम और विश्वास के आगे एक प्रश्न खड़ा कर दिया है।
आपको याद दिला दें कि दादों थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी राहुल कुमार की सगाई अप्रैल 2025 में मनोहरपुर गांव की युवती से तय हुई थी। सगाई के बाद राहुल और युवती की मां सपना देवी के बीच मोबाइल पर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गया।
बेटी की शादी से लगभग 12 दिन पहले सपना देवी अपने पति और परिवार को छोड़कर राहुल के साथ चली गई थी।
इस घटना से आहत सपना देवी के पति ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों को तलाश कर लिया और उन्हें थाने बुलाया गया, जहां दोनों ने साथ रहने की बात पर हार गए और जीवन भर साथ निभाने की बात कही थी।
इसके बाद राहुल अपनी सास ऊर्फ पत्नी सपना देवी को लेकर बिहार चला गया और वहीं काम धंधा करनें लगा |
इसी बीच कथित रूप से वह अपनी बहनोई के साथ चली गई। उसके दामाद उर्फ पति राहुल के अनुसार 6 फरवरी को सपना देवी उसे छोड़कर अपने बहनोई के साथ चली गई। उसने पुलिस को बताया कि महिला अपने साथ नकदी और लगभग दो ढाई लाख का जेवरात भी ले गई है। पीड़ित ने इस संबंध में दादों आकर पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति थाने आया था और उसने लिखित प्रार्थना पत्र दिया है, लेकिन घटना दूसरे थाना क्षेत्र से जुड़ी होने के कारण संबंधित थाना को मामले की जानकारी भेजी गई है।
NGV PRAKASH NEWS
