मोबाइल की दुकान में चोरी करने वाले शातिर को पुलिस की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

मोबाइल दुकान में चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद

बस्ती, 12 फरवरी 2026.

थाना वाल्टरगंज क्षेत्र में मोबाइल की दुकान से हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी गया शत-प्रतिशत माल भी बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई गुरुवार सुबह करीब 4:25 बजे जमदाशाही चौराहे से आगे हनुमानगंज की ओर जाने वाली पक्की सड़क पर की गई।

पुलिस के अनुसार, गौरा चौराहे पर स्थित एक मोबाइल की दुकान में 11 फरवरी 2026 को चोरी की घटना हुई थी, जिसके संबंध में थाना वाल्टरगंज में मुकदमा संख्या 27/2026 धारा 305(a), 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना और सुरागरसी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त राजमन हरिजन उर्फ लाले, पुत्र राजेन्द्र हरिजन, निवासी वार्ड नंबर 01 अम्बेडकरनगर रुधौली, थाना रुधौली, जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक चमड़े का बैग, एक पिट्ठू बैग, मोबाइल फोल्डर पेस्टिंग मशीन, लेनोवो लैपटॉप, सीसीटीवी डीवीआर, एक रेड्मी मोबाइल और 1,200 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि यह सभी सामान मोबाइल दुकान से चोरी किया गया था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है और उसके खिलाफ चोरी, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, धोखाधड़ी और आयुध अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इससे पहले भी वह कई बार पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है।

इस गिरफ्तारी में थाना वाल्टरगंज के थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह, प्रभारी स्वाट,सर्विलांस टीम उपनिरीक्षक शेषनाथ यादव व उनकी टीम, चौकी मनौरी के उपनिरीक्षक उपेन्द्र शर्मा, उपनिरीक्षक लाल बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल हरेन्द्रधर दुबे और कांस्टेबल प्रकाश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *