कपिल नें खुद चलवाई अपने कैफे गोली…….?

NGV PRAKASH NEWS

कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग मामले में राखी सावंत का सनसनीखेज दावा, बोलीं— पब्लिसिटी के लिए खुद करवाई घटना

नई दिल्ली, 12 फरवरी 2026.

कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर हुई फायरिंग की घटना को लेकर अब नया विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में एक्ट्रेस राखी सावंत ने चौंकाने वाला दावा करते हुए आरोप लगाया है कि कपिल शर्मा ने अपने रेस्टोरेंट की पब्लिसिटी के लिए खुद ही इस घटना को अंजाम दिलवाया।

राखी सावंत ने “फिल्म ज्ञान ” को दिये एक इंटरव्यू में कहा कि कपिल शर्मा अपने ‘कैप्स कैफे’ को चर्चित बनाने के लिए इस तरह की घटना का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस घटना के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बदनाम किया जा रहा है। राखी ने कहा कि यह “सस्ती पब्लिसिटी” का तरीका है और बिश्नोई गैंग को बिना वजह विवाद में घसीटा जा रहा है।

दरअसल, जुलाई 2025 में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने ‘कैप्स कैफे’ नाम से एक रेस्टोरेंट शुरू किया था। कैफे की सॉफ्ट ओपनिंग के दौरान अज्ञात हमलावरों ने वहां फायरिंग और तोड़फोड़ की थी। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं आई, लेकिन कैफे की संपत्ति को नुकसान पहुंचा था।

घटना के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी और कपिल शर्मा को चेतावनी भी दी थी। वहीं, कपिल शर्मा ने इस घटना के बाद कनाडा पुलिस और स्थानीय प्रशासन का धन्यवाद करते हुए हिंसा के खिलाफ एकजुट रहने की बात कही थी। हमले के कुछ समय बाद कैफे को दोबारा खोल दिया गया।

राखी सावंत के इस बयान के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। हालांकि, कपिल शर्मा या उनकी टीम की ओर से राखी के आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *