Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS


गुमशुदा उपनिरीक्षक अजय गौड़ का शव सरयू नदी में मिलने के बाद जांच तेज, पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से की मुलाकात
बस्ती/देवरिया, 15 फरवरी 2026.
थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती में तैनात उपनिरीक्षक अजय कुमार गौड़ के गुमशुदा होने और बाद में उनका शव सरयू नदी से बरामद होने के मामले में पुलिस द्वारा जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने मृतक उपनिरीक्षक के परिजनों से उनके देवरिया स्थित आवास पर पहुंचकर मुलाकात की और अब तक की जांच से संबंधित जानकारी साझा की।
पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक अजय कुमार गौड़ 5 फरवरी 2026 की शाम से गुमशुदा थे। उनकी तलाश के लिए तत्काल पांच विशेष टीमों का गठन किया गया था। तलाश अभियान के दौरान 8 फरवरी 2026 की शाम को उनका शव थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत सरयू नदी से बरामद किया गया।
इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एफएसएल, एसओजी, स्वाट, सर्विलांस और अन्य टीमों को जांच में लगाया गया है। सभी टीमें उच्चाधिकारियों के पर्यवेक्षण में घटना के प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच कर साक्ष्य संकलन में जुटी हुई हैं।
इसी क्रम में 15 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ने मृतक उपनिरीक्षक के पैतृक आवास मूड़ाडीह, थाना कोतवाली, जनपद देवरिया पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान परिवार के सदस्यों को अब तक की जांच की प्रगति से अवगत कराया गया |
मुलाकात के दौरान मृतक दरोगा के परिजनों द्वारा व्यक्त शंकाओं व सवालों को गंभीरता से सुना गया।
परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर विश्वास जताते हुए जांच में सहयोग करने का आश्वासन दिया।
परिवार की ओर से उठाए गए सभी बिंदुओं पर पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशीलता के साथ गहन जांच करने का भरोसा दिलाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
NGV PRAKASH NEWS
