अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाले को पुलिस ने दबोचा…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, 21 किलो पौधों सहित एक आरोपी गिरफ्तार

संतकबीरनगर, 25 फरवरी 2026.

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत धर्मसिंहवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 किलोग्राम अफीम के हरे पौधों (जड़, फल व फूल सहित) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा अमित कुशवाहा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान मिली सूचना पर ग्राम मेंहदूपार में दबिश दी गई।

पुलिस के अनुसार 24 फरवरी 2026 को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम “मेंहदूपार निवासी अब्दुल कलाम” अपने खेत में क्यारी बनाकर अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहा है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने खेत की बाउंड्री के समीप एक क्यारी में अफीम के पौधे लगे पाए। कुल 21 किलोग्राम हरे पौधे, जिनमें जड़, फल और फूल शामिल थे, मौके से बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने लाभ कमाने के उद्देश्य से अपने खेत में अफीम की बुआई की थी। बरामदगी के आधार पर थाना धर्मसिंहवा में मुकदमा संख्या 18/2026 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा अमित कुशवाहा, उपनिरीक्षक शिव कुमार यादव, कांस्टेबल ओमवीर सिंह, कांस्टेबल दीपक खरवार, महिला कांस्टेबल पूनम गौड़ एवं महिला कांस्टेबल आशा देवी शामिल रहीं।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *