बिहार के मुख्यमंत्री यूपी के उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों सहित कई दिग्गज नेताओं ने हरीश द्विवेदी की माताजी को दी श्रद्धांजलि…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई दिग्गज नेताओं ने हरीश द्विवेदी की माताजी को दी श्रद्धांजलि

बस्ती 21 अक्टूबर 2026.

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा पूर्व केंद्रीय मंत्रियों सहित देश और प्रदेश के कई वरिष्ठ राजनीतिक एवं सामाजिक व्यक्तित्वों ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की पूज्य माताजी के गोलोक गमन के उपरांत उनके पैतृक गांव तेलियाजोत स्थित आवास पर आयोजित ब्रह्मभोज कार्यक्रम में पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय तथा राधा मोहन सिंह ने पूज्य माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।

📍देश और प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

ब्रह्मभोज कार्यक्रम में परम पूज्य संत करपात्री महाराज, स्वामी आनंद स्वरूप महाराज, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं केंद्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुग, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, रुधौली के पूर्व विधायक संजय जायसवाल, उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री के.पी. मलिक, गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, बिहार के मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया तथा सी.पी. सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त बिजनौर के पूर्व प्रत्याशी राजेश पांडेय, गोरखपुर के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष दुष्यंत चौहान, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, विधायक सुशील सिंह, विधायक नंदकिशोर गुर्जर, महाराष्ट्र के पूर्व राज्य गृह मंत्री कृपाशंकर सिंह, विवेक सिंह ‘राजा’ तथा सांसद जगदंबिका पाल ने भी पूज्य माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

📍जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अपर्णा यादव, विधायक प्रकाश द्विवेदी, विधायक रमेश मिश्रा, विधायक महेंद्र पाल सिंह, विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह, पूर्व मंत्री सुनील भराला, कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय, गोरखपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह तथा विधायक राम चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. हेमांग जोशी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्र, नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हर्षवर्धन सिंह और नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निखिल मणि तिवारी ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस दौरान पार्टी के अनेक पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और क्षेत्रवासियों ने हरीश द्विवेदी की पूज्य माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की उपस्थिति ने दिवंगत माताजी के प्रति सम्मान और श्रद्धा व्यक्त की।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *