होली में यू.पी.के कर्मचारियों की बल्ले बल्ले…….

NGV PRAKASH NEWS

होली से पहले वेतन देने के निर्देश, 3 मार्च को अतिरिक्त अवकाश घोषित

लखनऊ, 27 फरवरी 2026.

होली पर्व से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों, संविदा कर्मियों और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी कर्मचारियों का वेतन होली से पूर्व हर हाल में जारी किया जाए, ताकि किसी को भी त्योहार के अवसर पर आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ संविदाकर्मी, आउटसोर्सिंग कर्मचारी और सफाईकर्मियों का वेतन भी समय से दिया जाना सुनिश्चित किया जाए। सरकार ने चेतावनी दी है कि वेतन वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

होली अवकाश को लेकर भी सरकार ने संशोधित व्यवस्था लागू की है। प्रदेश में 2, 3 और 4 मार्च 2026 को आधिकारिक अवकाश रहेगा। वहीं 28 फरवरी 2026, जो शनिवार है, उसे कार्यदिवस घोषित किया गया है। 28 फरवरी के स्थान पर 3 मार्च को अतिरिक्त अवकाश दिया जाएगा।

सरकार का कहना है कि यह निर्णय प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने और कर्मचारियों को त्योहार का पूरा लाभ देने के उद्देश्य से लिया गया है। इस फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा और वे होली का त्योहार बिना आर्थिक दबाव के मना सकेंगे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *