कांग्रेस में विलय को लेकर घिरे शरद पवार
दिल्ली.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने ऐसा बयान दिया है, जिसके चलते वे बीजेपी सहित अन्य दलों के निशाने पर आ गए हैं।
उन्होंने कहा है कि क्षेत्रीय दल भविष्य में कांग्रेस के साथ जुड़ सकते हैं या विलय कर सकते हैं।
खास बात यह है कि स्वयं विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए में शामिल दल भी उनके इस बयान से पूरी तरह से सहमत नहीं हैं।
आम आदमी पार्टी और भाकपा ने पवार की इस टिप्पणी को उनका व्यक्तिगत विचार बताया है।
आप नेता संजय सिंह ने कहा कि यह शरद पवार का अपना आकलन हो सकता है।
उन्होंने नें कहा की हो सकता है कि उनके पास कुछ जानकारी हो। भाकपा नेता डी. राजा ने कहा कि जब से हम स्वतंत्र हुए हैं, भारत एक बहुदलीय लोकतंत्र बना हुआ है। यहां दो पक्षीय प्रणाली नहीं है।
क्षेत्रीय दल केंद्र सरकार की नीतियों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हो सकता है कि पवार के पास कुछ जानकारी हो कि कौन से क्षेत्रीय दल कांग्रेस में विलय के लिए तैयार हैं |


