पालम में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, कई झुलसे…….

NGV PRAKASH NEWS

दिल्ली के पालम में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, कई झुलसे; पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

नई दिल्ली, 18 मार्च 2026.

राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में सुबह भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

📍प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग पालम कॉलोनी की गली नंबर 2 स्थित एक बहुमंजिला इमारत में सुबह करीब 6:30 बजे लगी। यह इमारत स्थानीय व्यापारी राजेंद्र कश्यप की बताई जा रही है, जिसमें बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें और ऊपर के मंजिलों पर उनका परिवार रहता था। हादसे के समय बिल्डिंग में करीब 15 लोग मौजूद थे।

➡️आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोग अपनी जान बचाने के लिए ऊपर से कूद गए, जबकि कई लोग अंदर ही फंस गए। स्थानीय लोगों ने भी बचाव की कोशिश की, लेकिन हालात बेकाबू होते गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 30 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। हाइड्रोलिक मशीनों की मदद से लोगों को बाहर निकाला गया, जिनमें कई बेहोशी की हालत में थे।

💥प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें…….

📍वहीं, इस घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे बेहद दुखद बताया और राजधानी में लगातार बढ़ रही आग की घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि संकरी गलियां, सटी हुई इमारतें और अपर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था इस तरह के हादसों को और गंभीर बना रही हैं।

📍दिल्ली प्रदेश आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी फायर ब्रिगेड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि समय पर राहत नहीं मिलने के कारण कई लोगों की जान चली गई।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *