पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे 53 अपराधियों पर कसा शिकंजा……

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

कासगंज में पुलिस का बड़ा एक्शन: एक रात में 53 अभियुक्त गिरफ्तार, वारंटियों पर कसा शिकंजा

कासगंज, 05 अप्रैल 2026.

जनपद कासगंज में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही रात में 53 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से फरार और वारंटी अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में 4/5 अप्रैल की रात जनपदभर में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर 49 वारंटी, 3 वांछित और 1 जिलाबदर अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय से पहले ही गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे, लेकिन वे लगातार पेशी से बच रहे थे। अभियान के दौरान सभी को पकड़कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।

लगातार चल रही इस तरह की सख्त कार्रवाई से स्पष्ट है कि कासगंज पुलिस अपराधियों के खिलाफ पूरी तरह सक्रिय है और किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शने के मूड में नहीं है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *