बस्ती मंडल में अपराधियों पर बड़ा प्रहार: वारंटी, गैंग लीडर और वांछित अभियुक्तों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारी…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

बस्ती मंडल में अपराधियों पर बड़ा प्रहार: वारंटी, गैंग लीडर और वांछित अभियुक्तों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारी, सख्ती से बढ़ा कानून का डर

बस्ती, 05 अप्रैल 2026.

बस्ती मंडल के बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर जनपदों में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने व्यापक कार्रवाई करते हुए कई बड़े कदम उठाए हैं। अलग-अलग जनपदों में वारंटियों, गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों और अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

📍जनपद बस्ती में थाना परसरामपुर पुलिस ने 6 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा, वहीं थाना लालगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर अखिलेश यादव को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

📍संतकबीरनगर जनपद में पुलिस की कार्रवाई और भी व्यापक रही। विशेष अभियान के तहत कुल 31 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा शांति भंग की आशंका में 19 लोगों को हिरासत में लिया गया। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत 251 वाहनों से 4 लाख 38 हजार 500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

📍इसी दौरान थाना धर्मसिंहवा पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया। वहीं कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया।

📍सिद्धार्थनगर जनपद में भी पुलिस की सक्रियता देखने को मिली। थाना इटवा पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। वहीं कपिलवस्तु, मोहाना और इटवा थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। इसके अलावा थाना कठेला समयमाता पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर कार्रवाई की।

👉पूरे बस्ती मंडल में एक साथ चलाए गए इस अभियान से यह स्पष्ट हो गया है कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। लगातार हो रही कार्रवाई से न सिर्फ अपराधियों में भय का माहौल बना है, बल्कि आमजन में सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत हुआ है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *