सीमा मौत के मामले में पति समेत सात लोगों के ऊपर जलाकर मारने का मुकदमा…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

सीमा मौत प्रकरण में बड़ा खुलासा: पति समेत 7 पर हत्या का मुकदमा, जलाकर मारने का आरोप

बस्ती, 05 अप्रैल 2026.

छावनी थाना क्षेत्र के रामगढ़ चौगड़वा गांव में विवाहिता सीमा की संदिग्ध मौत के मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच तेज कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय सीमा पत्नी राम सूरत प्रजापति की शादी वर्ष 2018 में हुई थी। 4 अप्रैल 26 को सीमा गंभीर रूप से जली हुई अवस्था में मिली, जिसके बाद उसे इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई जनार्दन प्रजापति ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन को ससुराल पक्ष के लोगों ने जलाकर मार डाला।

इस मामले में छावनी पुलिस ने सास श्याम कली, पति राम मूरत, जेठ परशुराम, देवर भगवान, ननद रमा, मुन्नी और श्यामा के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जो लखनऊ में कराया जा रहा है।

क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि 4 अप्रैल को गंभीर रूप में जली महिला को लखनऊ रेफर कर दिया गया | गंभीर हालत में लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि महिला का पोस्टमार्टम लखनऊ में किया गया तथा परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *