शांतिपूर्वक संपन्न हुई ईद की नमाज :डीएम व एस पी नें रखी पैनी नजर

बस्ती
31.03.2024

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बस्ती ने ईदगाहों का किया निरीक्षण, शांति व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश

👉 जिले में ईद की नमाज सामान्य रूप से शांतिपूर्वक संपन्न हो गई…

👉 प्रशासन ईद की नमाज को शांत पूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए मुस्तैद रहा..

👉 जिले के ईदगाह जमा मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में अकीदत मंदो ने नमाज पढ़ कर एक दूसरे के गले मिल ईद की बधाइयां दी..

बस्ती 31 मार्च 25

जनपद में ईद त्योहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान एवं अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह भी उनके साथ उपस्थित रहे।

शहर क्षेत्र में स्थित विभिन्न ईदगाहों व मस्जिदों का भ्रमण कर अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों से वार्ता कर उनकी तैनाती की स्थिति की समीक्षा की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि ईद का त्योहार शांति और सौहार्द के माहौल में संपन्न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में कोई अप्रिय घटना न होने पाए, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। साथ ही, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद पुलिस बल को अलर्ट रहने की हिदायत दी और कहा कि संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए। उन्होंने स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की बात कही ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों व स्थानीय नागरिकों से भी संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *