Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

अवैध मिट्टी खनन पर कड़ी कार्रवाई, तीन ट्रक और एक जेसीबी मशीन सीज
बस्ती, 08 अप्रैल 2026.
जनपद बस्ती में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए संयुक्त अभियान चलाया। इस कार्रवाई में थाना नगर के थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की अहम भूमिका रही, जिनके नेतृत्व में अभियान को प्रभावी ढंग से अंजाम दिया गया।
खनन विभाग और थाना नगर बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए इस अभियान में अवैध मिट्टी खनन में संलिप्त पाए जाने पर तीन ट्रकों और एक जेसीबी मशीन को सीज कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, टीम ने क्षेत्र में सक्रिय अवैध खनन पर नजर रखते हुए मौके पर छापेमारी की, जहां यह वाहन और मशीनरी अवैध खनन में लिप्त पाए गए।
टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों ट्रकों और जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से अवैध खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है।
बताते चलें कि वाल्टरगंज और गौर के बाद नगर पुलिस ने खनन विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान एक जेसीबी और तीन ट्रकों को सीज किया गया, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।
खनन अधिकारी प्रशांत यादव और थानाध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने चंदों ताल क्षेत्र में छापेमारी की, जहां मौके पर जेसीबी से मिट्टी की खुदाई और ट्रकों पर लोडिंग करते हुए पाया गया। जांच के बाद सभी वाहनों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि चंदों ताल क्षेत्र लंबे समय से खनन माफियाओं के निशाने पर था, जिस पर अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है।
थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा है कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
NGV PRAKASH NEWS
