Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को चिल्हिया पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
सिद्धार्थनगर, 11 अप्रैल 2026.
सिद्धार्थनगर के थाना चिल्हिया पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। संबंधित प्रकरण में दर्ज मुकदमा संख्या 30/2026 में धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धाराएं लागू हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान श्याम पुत्र प्रकाश चौहान, निवासी ग्राम कुल्हुई खुर्द डिहवा, थाना गोल्हौरा, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुधाकर राय, महिला हेड कांस्टेबल नीता प्रसाद और कांस्टेबल दिनेश कुमार यादव शामिल रहे।
NGV PRAKASH NEWS
