जी पी दुबे
97210 711 75
लोकसभा चुनाव के अजब गजब उम्मीदवार
गोरखपुर.
राजनीति में कुछ अपने आप को फेमस करने के लिए ऐसे अजब गजब तरीके अपनाते हैं जैसे कुछ लोग केवल फेमस होने के लिए चुनाव लड़ते हैं उनको यह पता होता है कि वह पराजित होंगे लेकिन उनके द्वारा कोई भी चुनाव नहीं छोड़ा जाता |
कुछ लोग अजीब हरकतों के साथ चुनाव प्रचार करते हैं जिससे लोगों की निगाहें उन पर पड़े और वह फेमस हो|
बस्ती जनपद में एक प्रत्याशी भैंस पर बैठकर नामांकन करने जा रहा था परंतु बीच रास्ते से ही उसके प्रस्तावक के भाग जाने से उसका नामांकन नहीं हो पाया |
इसी तरह गोरखपुर में एक ऐसा प्रत्याशी है जिसके द्वारा अर्थी पर बैठकर नामांकन करने जाया गया और यही तक सीमित नहीं है उसने अपना केंद्रीय चुनाव कार्यालय शमशान घाट पर बनाया है |
उसे प्रत्याशी का नाम राजन यादव उर्फ अर्थी बाबा है |
यहां बताते चलें कि 2014 में राजन यादव ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ बनारस से पर्चा दाखिल करना चाहा था परंतु कागजात तैयार ना हो अपने को जैसे उसका पर्चा दाखिल नहीं हो पाया यही नहीं 2022 के चुनाव में वह गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ चुका है |
यह सब केवल वह फेमस होने के लिए करता है | इसीलिए इस बार उसने अपना चुनाव कार्यालय राप्ती नदी के किनारे स्थित शमशान राजघाट पर बनाया है |

