पुलिस कर्मियों के लिए बड़ी खबर: अब मेदांता अस्पताल में भी करा सकेंगे इलाज…….

NGV PRAKASH NEWS

यूपी पुलिस कर्मियों को मेदांता अस्पताल में इलाज की सुविधा, सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों को मिलेगा लाभ

लखनऊ, 27 मई 2026.

उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राजधानी लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल को अब आधिकारिक रूप से उत्तर प्रदेश पुलिस के पैनल में शामिल कर लिया गया है। इस फैसले के बाद प्रदेश पुलिस के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों के साथ-साथ उनके आश्रित परिवार भी मेदांता अस्पताल में इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।

जानकारी के अनुसार अस्पताल में इलाज की सुविधा SGPGI द्वारा निर्धारित किफायती दरों पर उपलब्ध होगी। इलाज के बाद दावा प्रपत्र प्रस्तुत किए जाने पर निर्धारित दरों के अनुसार भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं CGHS (सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) की तय दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक, विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं और अनुभवी डॉक्टरों की टीम मौजूद है। अब इन सुविधाओं का लाभ उत्तर प्रदेश पुलिस बल के जवानों और उनके परिवारों को भी मिल सकेगा।

इस पहल को पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, क्योंकि अब उन्हें गंभीर बीमारियों और विशेष उपचार के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *