Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा करना पड़ा भारी, युवती समेत टावर कर्मी पर केस दर्ज
बस्ती, 27 मई 2026.
बस्ती जिले के वाल्टरगंज कस्बे में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अचानक वोडाफोन के मोबाइल टावर पर चढ़ गई और घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। मौके पर जुटी भीड़ तमाशा देखती रही, जबकि पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना वाल्टरगंज पुलिस ने युवती के खिलाफ पब्लिक न्यूसेन्स फैलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इतना ही नहीं, टावर की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने और मौके पर कर्मचारी की गैरमौजूदगी को लेकर वोडाफोन टावर कर्मी को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है।
पुलिस के मुताबिक थाना वाल्टरगंज में मु0अ0सं0-116/2026 धारा 270 और 289 BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
यहां बताते चलें कि 26 मई 2026 को गौर थाना क्षेत्र के रहने वाली एक युवती द्वारा वॉल्टर गंज थाना क्षेत्र के कस्बे में एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई | युवती ने आरोप लगाया कि उसकी कथित प्रेमी जो शादी का झांसा देकर उसके साथ प्रेम परवान चढ़ाता रहा अब शादी से इनकार कर रहा है |
👉पुलिस ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि मानसिक तनाव, पारिवारिक विवाद या किसी भी प्रकार की समस्या होने पर लोग कानून हाथ में लेने की बजाय नजदीकी थाने या डायल-112 से मदद लें। मोबाइल टावर, बिजली के खंभे, पानी की टंकी या अन्य ऊंचे स्थानों पर चढ़कर मांग मनवाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
NGV PRAKASH NEWS