जीआरपी सिपाही के साथ मारपीट करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

जीआरपी सिपाही से मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार, अवैध रिवॉल्वर और कारतूस बरामद

बस्ती, 28 मई 2026.

बस्ती जिले में जीआरपी थाना गोरखपुर में तैनात मुख्य आरक्षी के साथ मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध रिवॉल्वर, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक डंडा भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार जीआरपी सिपाही के घर जाते समय हुए विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई थी। मामले में थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 229/2026 धारा 109, 324(5), 352 और 351(3) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था।

प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने वांछित आरोपी अनुज दूबे उर्फ गुल्ली पुत्र चन्द्रिका प्रसाद दूबे निवासी उमरिया थाना दुबौलिया जनपद बस्ती को 27 मई 2026 को मूड़घाट पुल के पास से गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी भी की गई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ बस्ती जिले के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एससी-एसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में 22 मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अजय सिंह, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रसाद, मुख्य आरक्षी संदीप सिंह, कांस्टेबल राम सिंह, सौरभ सिंह, अनुराग वर्मा तथा रिजर्व कांस्टेबल पवन कुमार यादव शामिल रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *