भांजी को धमका कर कार में किया दुष्कर्म किया,अश्लील तस्वीरें भी लीं खींच…….

NGV PRAKASH NEWS

सीडीएस की तैयारी कर रही युवती से रिश्ते के मामा ने किया दुष्कर्म, रिवॉल्वर दिखाकर दी जान से मारने की धमकी

बरेली, 28 मई 2026.

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के इज्जतनगर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां सेना से सेवानिवृत्त एक व्यक्ति पर अपनी दूर की रिश्तेदार भांजी के साथ दुष्कर्म करने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह सीडीएस की तैयारी कर रही है और एनसीसी से जुड़ी जानकारी लेने के लिए उसने अपने दूर के रिश्ते के मामा से संपर्क किया था, जो सेना से रिटायर बताया जा रहा है। आरोपी ने मदद का भरोसा देकर उसे अपने घर बुलाया। आरोप है कि सितंबर 2025 में जब युवती उसके घर पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। घटना से घबराई युवती घर लौट आई, लेकिन उसने किसी से कुछ नहीं कहा।

पीड़िता के अनुसार आरोपी लगातार उसके परिवार के लोगों को फोन कर उससे बात कराने के लिए दबाव बनाता रहा। बाद में दिसंबर 2025 में आरोपी युवती के स्कूल कैंप के बाहर पहुंचा और उसे बुलाकर अपनी कार में बैठा लिया। आरोप है कि उसने रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और कार में ही दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने युवती की अश्लील तस्वीरें भी खींच लीं।

शिकायत के मुताबिक जनवरी 2026 में आरोपी ने पीलीभीत बाइपास पर कार रोककर दोबारा युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 21 मई को आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा और परिवार वालों से कहा कि वह युवती से शादी करेगा। विरोध करने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी गई।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद निजी नौकरी कर रहा है। उसने स्वीकार किया कि वह पीड़िता की पढ़ाई में आर्थिक मदद करता था, लेकिन बाद में उसकी नीयत बिगड़ गई और उसने यह अपराध कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *