Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS


थाना नगर पुलिस की दोहरी सफलता: जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, अपहरण के मामले में पीड़िता बरामद
बस्ती, 29 मई 2026
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थानाध्यक्ष नगर भान प्रताप सिंह नेतृत्व में नगर पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं अपहरण के एक मामले में पीड़िता को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
1👉📍पहली कार्रवाई में थाना नगर पुलिस ने जिला बदर घोषित अभियुक्त विमलेश पुत्र त्रिलोकी निवासी ग्राम कुसमौर, थाना नगर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त जिला बदर आदेश के बावजूद जनपद की सीमा में मौजूद था। 28 मई 2026 को शाम करीब 5:30 बजे बेलाड़ी पुल के पास से उसे गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना नगर में मुकदमा संख्या 142/26 धारा 10 गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार विमलेश के विरुद्ध हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में पूर्व से भी मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।
2👉📍दूसरी कार्रवाई में थाना नगर पुलिस ने अपहरण से जुड़े एक मामले में पीड़िता को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक थाना नगर में 30 अप्रैल 2026 को धारा 137(2) एवं 87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने पीड़िता को बरामद कर लिया और आरोपी रिंकू पुत्र बलराम निवासी नया पुरवा (उमरा), थाना सिंघाई, जनपद लखीमपुर खीरी को 28 मई 2026 की रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे भी न्यायालय भेज दिया गया।
दोनों कार्रवाइयां पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह के मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना नगर पुलिस द्वारा की गईं।
NGV PRAKASH NEWS