कानूनगो को रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार मचा हड़कंप

जी.पी. दुबे
97210 711 75

कानूनगो को घूस लेते एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

बस्ती 6 अगस्त 24.
सरकार जहां एक तरफ कर्मचारियों के भ्रष्टाचार और घूसखोरी पर लगाम लगाना चाहती है |
वहीं राजस्व विभाग के कर्मचारी उनकी उम्मीदों पर पलीता लगाने में पीछे नहीं है रहे हैं |
राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार इस कदर भरा पड़ा है कि एक खतौनी से लेकर जमीन की पैमाइश तक जब तक नजराना नहीं पेश करेंगे आपका काम नहीं होगा | चाहे उसके लिए आप जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री तक शिकायत भेज दे लेकिन जब तक कर्मचारी नजराना नहीं पाएंगे तब तक कोई ना कोई कारण दिखा कर उसको डालते रहेंगे |

ऐसा नहीं है इसमें कोई पकड़ा नहीं गया,पकड़े भी जा रहे हैं तब भी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं |
इसी क्रम में आज कलवारी क्षेत्र में तैनात एक कानूनगो को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया |

चकबंदी विभाग में कार्यरत कानूनगो राकेश सिंह को एंटी करप्शन टीम ने न्याय मार्ग पर स्थित एक चाय की दुकान पर पीड़ित द्वारा घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया |
गिरफ्तार करने के बाद एंटी करप्शन टीम द्वारा आरोपी कानूनगो को कोतवाली ले जाया गया |

इसकी पोस्ट क्षेत्राधिकारी सदर सतेंद्र भूषण तिवारी ने भी किया है |
उन्होंने बताया कि संबंधित कानूनगो द्वारा कलवारी क्षेत्र में एक काश्तकार की जमीन के पैमाइश करने के बदले रूपयों की डिमांड की गई थी |

पीड़ित द्वारा एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया गया और एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर कानूनगो को चाय की दुकान पर ले गई और वहां पर पीड़ित द्वारा रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया |

👉 समाचार व विज्ञापन के लिए कॉल या व्हाट्सएप करें..

*जी.पी. दुबे ~97210 711 75*

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *