Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

यातायात नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, बस्ती कोतवाली पुलिस ने 8 ऑटो किए सीज
बस्ती, 05 जून 2026.
शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 ऑटो (थ्री-व्हीलर) वाहनों को सीज कर दिया। कार्रवाई यातायात नियमों के गंभीर उल्लंघन तथा नो पार्किंग जोन में जबरन प्रवेश करने के आरोप में की गई।
प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की। जांच के दौरान कई ऑटो चालक यातायात नियमों की अनदेखी करते पाए गए। इसके बाद मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत कार्रवाई करते हुए 8 ऑटो वाहनों को सीज कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि आम नागरिकों को जाम और अव्यवस्था से राहत मिल सके।
इस कार्रवाई को चौकी प्रभारी सिविल लाइन उपनिरीक्षक अजय सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। अभियान में आरक्षी सौरभ सिंह, आरक्षी चंदन यादव तथा आरक्षी हितेश यादव ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
NGV PRAKASH NEWS