25 हजार का था इनाम, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

25 हजार रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त बस्ती में गिरफ्तार, अवैध शराब मामले में था फरार

बस्ती, 07 जून 2026.

थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी से जुड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक मोती चन्द के नेतृत्व में थाना कोतवाली की टीम ने मु.अ.सं. 340/2025 में वांछित चल रहे अभियुक्त प्रहलाद पुत्र सुखदेव निवासी खेडका गुज्जर, थाना बादली, जिला झज्जर (हरियाणा) को गिरफ्तार किया। 43 वर्षीय प्रहलाद पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

पुलिस अभिलेखों के अनुसार 9 सितंबर 2025 को बस्ती टोल प्लाजा पर एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां बरामद की गई थीं। कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया था। इस मामले में थाना कोतवाली में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था और तभी से उसकी तलाश की जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी अधिपत्र जारी होने के साथ ही धारा 87 बीएनएसएस के तहत कुर्की उद्घोषणा की प्रक्रिया भी पूरी की गई थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए डुग्गी मुनादी कराकर सार्वजनिक रूप से उद्घोषणा भी कराई गई थी, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था।

लगातार प्रयासों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने रविवार को उसे दबोच लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मोती चन्द, उपनिरीक्षक अनस अख्तर, उपनिरीक्षक रामअशोक यादव, हेड कांस्टेबल संतोष यादव तथा कांस्टेबल अनुनय सिंह शामिल रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *