21 राज्यों पर मौसम का बड़ा खतरा: IMD ने जारी किया भारी बारिश और आंधी का अलर्ट…….

NGV PRAKASH NEWS

21 राज्यों पर मौसम का बड़ा खतरा: IMD ने जारी किया भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 85 किमी/घंटा तक चल सकती हैं हवाएं

नई दिल्ली, 16 जून 2026।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 17 जून के लिए देश के 21 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार अगले 15 घंटों के दौरान कई राज्यों में मौसम अचानक करवट ले सकता है और हवाओं की रफ्तार 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, महाराष्ट्र, ओडिशा, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में बारिश और तेज हवाओं का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

दिल्ली-यूपी में विशेष सतर्कता दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तर प्रदेश के मेरठ, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, कानपुर, झांसी, प्रयागराज और वाराणसी समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

बिहार में भारी बारिश की चेतावनी बिहार के पटना, गया, वैशाली, दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार और चंपारण क्षेत्र के जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। यहां 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भी खराब मौसम की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड के बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और हरिद्वार सहित कई क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और सोलन समेत अन्य जिलों में भी मौसम खराब रह सकता है।

जम्मू-कश्मीर के जम्मू, अनंतनाग, पुलवामा, डोडा, रामबन और बारामूला सहित कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश और बंगाल में भी असर राजस्थान के जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर सहित कई जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, रीवा, सतना और विदिशा समेत कई जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

पश्चिम बंगाल में कोलकाता, हावड़ा, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और नॉर्थ 24 परगना समेत कई जिलों में 17 और 18 जून को बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।

IMD की सलाह मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा किसानों को फसलों और कृषि उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की सलाह दी है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *