Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

बच्चों को चिढ़ाने के विवाद में महिला की चाकू मारकर हत्या, आरोपी हिरासत में
बस्ती 16 जून 2026।
थाना रुधौली क्षेत्र में बच्चों को चिढ़ाने की बात को लेकर दो महिलाओं के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक महिला ने दूसरी महिला पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल महिला को उपचार के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां, जनपद संतकबीरनगर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप यादव ने बताया कि बच्चों को चिढ़ाने की बात को लेकर दो महिलाओं के बीच विवाद हुआ था, जिसमें एक महिला द्वारा दूसरी महिला को चाकू मार दिया गया। घायल महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। आरोपी महिला पुलिस हिरासत में है तथा प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रूधौली थाना क्षेत्र के बभनी मिश्र गांव में बच्चों को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चाकू से हुए हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, बच्चों को “काला” कहकर चिढ़ाने की बात को लेकर दो महिलाओं के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक विवाद में बदल गई। आरोप है कि अपने बच्चों को चिढ़ाए जाने से आहत एक महिला ने दूसरी महिला पर चाकू से हमला कर दिया।हमले में गंभीर रूप से घायल महिला माजिदा को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही रूधौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस ने आरोपी महिला खुशनुमा को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले की जांच जारी है।यह घटना रूधौली थाना क्षेत्र के बभनी मिश्र गांव की बताई जा रही है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
NGV PRAKASH NEWS