Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

बस्ती में सोते समय हेड कांस्टेबल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत; पुलिस महकमे में शोक
बस्ती, 12 जुलाई 2026।
बस्ती जनपद के गौर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल (दीवान) अरुण कुमार मिश्रा का रविवार को अचानक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह अपने कमरे में आराम कर रहे थे, तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सूचना मिलने पर साथी पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गौर लेकर पहुंचे।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक हेड कांस्टेबल अरुण कुमार मिश्रा मूल रूप से बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के मधिनगर गांव के निवासी थे। उनके आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और साथी पुलिसकर्मियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण यह घटना हुई। पुलिस विभाग द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गौर में तैनात मुख्य आरक्षी (हेड कांस्टेबल) अरुण कुमार मिश्रा का रविवार (12 जुलाई 2026) को बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से लीवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। रविवार सुबह करीब 10:30 बजे अचानक उनकी तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
करीब 52 वर्षीय अरुण कुमार मिश्रा मूल रूप से जनपद बहराइच के निवासी थे। उन्होंने 18 अक्टूबर 1994 को उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी। लगभग 32 वर्षों तक अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ पुलिस विभाग की सेवा करने के बाद वह मुख्य आरक्षी के पद पर कार्यरत थे।
उनके निधन के बाद पुलिस लाइन बस्ती में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, श्यामकांत , क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह , क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी , क्षेत्राधिकारी लाइन कुलदीप यादव सहित अन्य अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
शोक धुन के बीच दिवंगत पुलिसकर्मी को शोक सलामी दी गई। अधिकारियों ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों और जवानों ने अपने साथी को कंधा देकर नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
NGV PRAKASH NEWS