Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

37 पुड़िया अवैध स्मैक के साथ एक युवक और एक महिला गिरफ्तार, बखिरा पुलिस की कार्रवाई
संतकबीरनगर, 13 जुलाई 2026।
बखिरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 37 पुड़िया अवैध स्मैक के साथ एक युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने छपिया बीस विगहा स्कूल के पास से प्रिंस सिंह उर्फ सोनू सिंह निवासी बरईपार थाना बखिरा और गोतरा देवी निवासी शनिचरा थाना बखिरा को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 37 पुड़िया अवैध स्मैक (कुल वजन 6.400 ग्राम) बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना बखिरा में मु0अ0सं0 270/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को 13 जुलाई 2026 को न्यायालय भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक नन्दलाल, हेड कांस्टेबल रमेश मिश्रा, अमित सिंह, अरविंद चौहान, कांस्टेबल प्रवेश यादव, अमित कुमार यादव, अनूप यादव तथा महिला कांस्टेबल कोमल दुबे और अमृता सिंह शामिल रहीं
NGV PRAKASH NEWS