पति कहता है की धंधा करके मुझे पैसा दो: पत्नी ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार…….

NGV PRAKASH NEWS

पति पर पत्नी को देह व्यापार के लिए मजबूर करने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

चित्रकूट, 16 जुलाई 2026।
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति पर दहेज प्रताड़ना और अमानवीय व्यवहार के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति उसे ट्रक चालकों के साथ संबंध बनाकर पैसे कमाने के लिए मजबूर करता है और विरोध करने पर मारपीट तथा मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देता है।

पीड़िता वंदना का कहना है कि लगभग तीन वर्ष पहले उसकी शादी नवल नामक युवक से हुई थी। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उसका आरोप है कि पति लगातार दो लाख रुपये और सोने की चेन की मांग करता है। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती है, कई बार भूखा रखा जाता है और जानवरों जैसा व्यवहार किया जाता है।

वंदना ने आरोप लगाया कि उसका पति उसे ट्रक चालकों के साथ संबंध बनाकर पैसे कमाने के लिए दबाव बनाता है। विरोध करने पर उसके साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया जाता है तथा जिंदा जलाकर मारने की धमकी भी दी जाती है।

पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *