बस्ती पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

बस्ती पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नगर थाना प्रभारी समेत कई निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले

बस्ती, 20 जुलाई 2026।

जनपद बस्ती पुलिस महकमे में सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अपराध नियंत्रण को गति देने के उद्देश्य से निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों एवं पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव में थाना नगर सहित कई महत्वपूर्ण थानों और पुलिस इकाइयों में नई तैनातियां की गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक राम प्रसाद यादव को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वाचक पद से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना नगर बनाया गया है। वहीं निरीक्षक मोती चंद को कोतवाली से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना पैकोलिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक शुभनारायण दुबे को कोतवाली से हटाकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वाचक नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा निरीक्षक नीरज कुमार शाही को प्रभारी डीसीआरबी से अपराध शाखा भेजा गया है, जबकि निरीक्षक कन्हैया लाल मौर्य को अतिरिक्त निरीक्षक थाना कलवारी से प्रभारी डीसीआरबी बनाया गया है।

उपनिरीक्षक स्तर पर भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। उपनिरीक्षक रोहित कुमार उपाध्याय को एंटी थेफ्ट सेल से अपराध शाखा, उपनिरीक्षक भानू प्रताप सिंह को थाना नगर से प्रभारी एंटी थेफ्ट सेल तथा उपनिरीक्षक रितेश कुमार सिंह को अपराध शाखा से प्रभारी मॉनिटरिंग सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एसपी के आदेश में एसओजी, स्वाट, सर्विलांस और एंटी थेफ्ट सेल में भी व्यापक फेरबदल किया गया है। उपनिरीक्षक शेषनाथ यादव को प्रभारी सर्विलांस सेल बनाया गया है। स्वाट टीम से मुख्य आरक्षी रमेश यादव, पवन तिवारी और मृत्युंजय कुशवाहा को एसओजी में स्थानांतरित किया गया है। वहीं आरक्षी शुभेन्दु तिवारी और अभिलाष सिंह को एंटी थेफ्ट सेल तथा आरक्षी किशन सिंह को सर्विलांस सेल में नई तैनाती दी गई है।

पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने तथा पुलिस व्यवस्था में कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *