Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

अतिवृष्टि के बीच मकान पर गिरा विशाल बरगद, 80 वर्षीय महिला घायल
छावनी/बस्ती | 25 सितंबर 2026
बभनगामा में हादसे से मचा हड़कंप
छावनी थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में शुक्रवार को अतिवृष्टि के दौरान एक विशाल बरगद का पेड़ अचानक टीनशेड मकान पर गिर गया। पेड़ गिरने से मकान का हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया और उसकी चपेट में आने से करीब 80 वर्षीय श्यामराजी पत्नी स्व. पूर्णमासी दब गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों की मदद से महिला को सुरक्षित निकाला
घटना की सूचना मिलते ही छावनी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में दबी वृद्ध महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से विक्रमजोत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।
एसडीएम उमाकांत तिवारी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम हर्रैया उमाकांत तिवारी ने तत्काल संज्ञान लिया और मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य की स्थिति का जायजा लेने के साथ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने घायल महिला के बेहतर उपचार और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
इसके बाद एसडीएम स्वयं अस्पताल पहुंचे और घायल श्यामराजी का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से महिला के उपचार की जानकारी लेते हुए आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
अतिवृष्टि के बीच हुए इस हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस की तत्परता से घायल महिला को समय रहते मलबे से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा सका।
NGV PRAKASH NEWS