35 लाख के 165 गुमशुदा मोबाइल को पुलिस अधीक्षक ने उनके स्वामियों को सौपे…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

बस्ती पुलिस की बड़ी सफलता: सर्विलांस सेल ने 35 लाख रुपये कीमत के 165 गुमशुदा मोबाइल किए बरामद, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने असली मालिकों को सौंपे मोबाइल

बस्ती, 24 जुलाई 2026।

जनपद बस्ती पुलिस ने आधुनिक तकनीक और लगातार की गई निगरानी के दम पर गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। सर्विलांस सेल, बस्ती ने विभिन्न कंपनियों के 165 गुमशुदा मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रुपये है, बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस दिलाया। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने बस्ती पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर गुमशुदा मोबाइल फोन की तलाश के लिए सर्विलांस सेल को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद प्रभारी सर्विलांस सेल शेषनाथ यादव के नेतृत्व में टीम ने लगातार तकनीकी विश्लेषण, सी.ई.आई.आर. (CEIR) पोर्टल, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस तथा विभिन्न राज्यों एवं जिलों में सक्रिय नेटवर्क के माध्यम से मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस करते हुए उन्हें बरामद करने का अभियान चलाया।

इस अभियान में मुख्य आरक्षी देवेश यादव, मुख्य आरक्षी सतेन्द्र सिंह, आरक्षी दीपक कुमार, आरक्षी विक्रम सिंह, आरक्षी संतोष कुमार यादव तथा आरक्षी अंगद यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम ने अथक मेहनत और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए अलग-अलग कंपनियों के कुल 165 मोबाइल फोन बरामद किए।

पुलिस के अनुसार, जनपद के विभिन्न थानों पर दर्ज गुमशुदगी के मामलों में सी.ई.आई.आर. (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोन को ब्लॉक और ट्रैक किया गया। इसी तकनीकी प्रक्रिया के जरिए बरामद किए गए मोबाइलों की पहचान सुनिश्चित कर उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाया गया।

24 जुलाई 2026 को पुलिस लाइन बस्ती के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी की उपस्थिति में बरामद किए गए सभी 165 मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सुपुर्द किए। मोबाइल प्राप्त करने वालों में बस्ती जनपद के साथ-साथ सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, अयोध्या, गोरखपुर, रायबरेली, अंबेडकरनगर, अमेठी, गोण्डा, फिरोजाबाद, बिहार, दिल्ली और मुंबई सहित अन्य स्थानों के लोग भी शामिल रहे।

मोबाइल वापस मिलने पर लाभार्थियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया हुआ मोबाइल दोबारा मिल पाएगा। बस्ती पुलिस की सक्रियता, तकनीकी दक्षता और त्वरित कार्रवाई के कारण उन्हें उनका मोबाइल सुरक्षित वापस मिल गया। लोगों ने पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह तथा सर्विलांस सेल की पूरी टीम के कार्य की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

बरामद किए गए मोबाइल फोन जिन लोगों को सुपुर्द किए गए, उनमें प्रमुख रूप से रामप्रकाश, आदित्य वर्मा, शानु, शिवा गुप्ता, लक्ष्मीकान्त, शिखर शर्मा, शिवकुमार, सर्वेश कुमार शुक्ला, अंकुर मिश्रा, प्रिया, पुष्पा देवी, अर्जुन कुमार, विनय कुमार वर्मा, बजरंगी प्रसाद, पुलकीत शर्मा, सुनील कुमार, आदित्य चौधरी, रामसवारे यादव, शिवाशु गुप्ता, पंकज, बेचु, राघवेन्द्र, राजकुमार, शिवम मौर्य, शेषनाथ मिश्रा, रुक्साना, कमलेश, सुनील साइंटिस्ट, सूरज पाल, अरविन्द यादव, शिवम, मीरन खान, निशा यादव, रवि कुमार, पवन शुक्ला, अवधेश, जोगेन्द्र, विकांसु, अजय कुमार, राजेश विश्वकर्मा, अमित सोनकर, नोमान अहमद, आशाराम, राजचन्द्र, राजेश कुमार चौहान, प्रदीप, अभय कुमार, हरि सिंह, रंजना देवी, हनुमन्त सिंह, रामू, विशाल सोनकर, अजय कुमार, हुबराज, अरविन्द कुमार चौधरी, रामतौल, प्रशांत कुमार गुप्ता, रामकोमल, इन्द्रजीत, संतोष निषाद, सुरेन्द्र नाथ मिश्रा, नवीन कुमार, उमाशंकर, अवधेश शुक्ला, ऋषभ राज, अभिषेक, रवि चौधरी, पंकज सिंह, विनोद कुमार, दीपक कुमार, विनोद कुमार, इन्द्रजीत यादव, संजीत कुमार, अनिल कुमार, बलि राज, आनन्द राव, विवेकानन्द मिश्रा, अभिषेक चौधरी, अनुप्रिया, हीरा, शारदा, दिलीप कुमार, ओमप्रकाश, उदय प्रताप चौरसिया, विक्रम कुमार, अभिषेक गुप्ता, रामदेव पाण्डेय, सर्वेश कुमार मारवाड़ी, चन्दन, अभय लोधी, जकरू निशा, शिवम शिवेन्द्र स्वामी, उदयराज, रवि कुमार, दिवाकर पाण्डेय, प्रिन्स कुमार, गुरूदयाल, राहुल कुमार, राजेश, अजाज, किसान, सूरज, गायत्री, सत्यम, ममता वर्मा, राम सूरत, दिलीप कुमार गिरी, जितेन्द्र वर्मा, कुमारी शीला वर्मा, प्रेमचन्द गुप्ता, कपिल देव, अकमल हुसैन, सुष्मा, श्रवण उपाध्याय, सीमा सिंह, रुबी देवी, अजय मौर्य, आकाश कुमार, राकेश कुमार, राजेश निराला, अंगद, अमरजीत, आर्यन श्रीवास्तव, रंजीत कुमार, पूजा चौधरी, बलिन्द्र यादव, हृदयराम, गीता देवी, अब्दुल कलाम, सुनील कुमार, असरफ हुसैन, अनुज कुमार, बंगाली सोनकर, अभिषेक कन्नौजिया, बजरंगी लाल, सुनील कुमार गुप्ता, विजय शंकर मिश्रा, रामसुरत, राहुल त्रिपाठी, अमन प्रकाश, अवधेश कुमार, शम्भू, अरुण पटेल, विजय कुमार, मोहम्मद तालिब, चन्द्रमती, पुनम भट्ट, सुरेन्द्र कुमार यादव, राजेश, उमेश निषाद, राहुल चौधरी, रामप्रकाश सोनी, शैलेश, मनोज कुमार, सौरभ कुमार, सहदेव, तार मोहम्मद, सलामुद्दीन, दुर्गा प्रसाद, राजीव आनन्द, मुजीबुर रहमान चौधरी, दिलीप कुमार, सुमित चौधरी, राज तथा अखिलेश शामिल रहे |

बस्ती पुलिस का यह अभियान एक बार फिर यह साबित करता है कि आधुनिक तकनीक, सी.ई.आई.आर. पोर्टल और प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से गुमशुदा मोबाइल फोन भी खोजे जा सकते हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल फोन गुम हो जाए तो तत्काल संबंधित थाने में सूचना दें तथा सी.ई.आई.आर. पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि मोबाइल को शीघ्र ट्रैक कर बरामद किया जा सके।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *