थानाध्यक्ष संतोष कुमार बने इंस्पेक्टर,SP ने स्टार लगा किया सम्मानित…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

गौर थाना से पुलिस लाइन तक सम्मान की चमक, थानाध्यक्ष संतोष कुमार बने इंस्पेक्टर

बस्ती, 03 फरवरी 2026.
बस्ती की पुलिस व्यवस्था में सोमवार का दिन गौरव और प्रेरणा का प्रतीक बनकर सामने आया, जब थाना गौर के थानाध्यक्ष संतोष कुमार को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किया गया।

पुलिस लाइन में आयोजित सादे समारोह में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन और अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने क्षेत्राधिकारी ह्ररैया स्वर्णिमा सिंह के मौजूदगी में उनके कंधों पर इंस्पेक्टर का स्टार लगाकर सम्मानित किया।

थाना गौर में तैनाती के पहले बस्ती में चौकी प्रभारी रहने के दौरान संतोष कुमार की कार्यशैली जनचर्चा में रही। थानाध्यक्ष के रूप में जनपद में पहली तैनाती थाना नगर पर हुई थी |

थाना गौर पर तैनाती के पहले स्वाट प्रभारी के रूप में अच्छे कार्य के इनाम स्वरूप पुलिस अधीक्षक ने उन्हें थाना गौर का थानाध्यक्ष नियुक्त किया | थाना गौर की कमान संभालने के दौरान अब तक उनका कार्यकाल मिला-जुला रहा जहां कुछ मामलों में उन्हें सफलता मिली वहीं कुछ मामलों में जनता की आलोचना का शिकार भी हुये हैं ।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कहा कि संतोष कुमार ने फील्ड में रहते हुए जिस समर्पण और अनुशासन का परिचय दिया है, वह अन्य अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत है। पदोन्नति उनके निरंतर बेहतर कार्यों का परिणाम है। एएसपी श्यामकांत ने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी में वे और अधिक प्रभावी ढंग से कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करेंगे।

इंस्पेक्टर बनने की खबर मिलते ही थाना गौर सहित पूरे पुलिस महकमे में खुशी की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों और अधीनस्थों नें खुशी जताई। स्टार लगने के बाद इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने कहा कि यह पूरी टीम की मेहनत का परिणाम है और आगे भी जनता की सुरक्षा, न्याय और भरोसे को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

जनपद बस्ती पुलिस में यह पदोन्नति स्पष्ट संदेश देती है कि ईमानदारी, अनुशासन और जनहित में किया गया कार्य ही आगे बढ़ने का आधार बनता है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *