
जी.पी.दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS
साहिना के हत्यारे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बस्ती 2 जून 24.
कलवारी पुलिस ने थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक जगदीश सिंह , कांस्टेबल श्याम सुंदर, अमन यादव तथा महिला कांस्टेबल पूजा सिंह के साथ शाहिना खातून की हत्या करने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा |
थाना अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि अभियुक्त जावेद अहमद खान पुत्र महबूब अहमद खान उम्र 37 वर्ष, हसीना पत्नी अब्दुल रहीम उम्र लगभग 45 वर्ष दोनों निवासी ग्राम पुरा पिरई नक़हा थाना कलवारी बस्ती तथा शबाना उर्फ बेबी पत्नी अब्दुल बहाव उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी ग्राम करौता थाना खलीलाबाद संत कबीर नगर को ग्राम सोनबरसा मोड़ कुसौरा बाजार व पूरा पिरई से गिरफ्तार किया गया |
अभीयुक्तो के पास से क़त्ल में प्रयोग एक चाकू भी बरामद किया गया |
अभीयुक्तों के ऊपर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेजा गया |
यहां बताते चलें कि अपने मायके में रह रही सहिना खातून का अभियुक्त जावेद के साथ विवाद हो गया था इस मामले में वह तहरीर देने थाने पर जा रही थी उसके साथ उसकी 7 वर्षीय बेटी भी थी | अभी वह रास्ते में ही थी कि अभियुक्त जावेद द्वारा धारदार हथियार से उसके गले पर बार किया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई | पुलिस और ग्रामीणों द्वारा एंबुलेंस उसे जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां गंभीर हालत देखी उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया |
मेडिकल कॉलेज ले जाते हुए रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई |
वही उसकी 7 वर्ष की बेटी ने बताया कि उसके मौसी के परिचित ने उसकी मां के गले पर चाकू से वार किया था |
समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें.
ज्ञान प्रकाश दुबे ~ 97210 71175

