होटल में छापेमारी के दौरान युवतियों संग पकड़े गए कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष…….

NGV PRAKASH NEWS

होटल में चार युवकों और तीन युवतियों के मिलने पर पुलिस की दबिश, राजगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समेत सात पकड़े गए

भोपाल | 24 अगस्त 2026

गुना जिले के चांचौड़ा थाना क्षेत्र के बीनागंज में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक होटल में चार युवकों के साथ तीन युवतियों के मौजूद होने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने मौके से सभी सात लोगों को पकड़ लिया। इनमें राजगढ़ के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल दांगी भी शामिल बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिली थी कि बीनागंज स्थित होटल राज पैलेस में चार युवक और तीन युवतियां मौजूद हैं। सूचना को संदिग्ध मानते हुए थाना प्रभारी दिलीप राजौरिया के निर्देश पर पुलिस टीम तत्काल होटल पहुंची और जांच शुरू की।

दबिश के दौरान राहुल पुत्र श्रीराम दांगी निवासी राजगढ़, होटल मैनेजर हर्षवर्धन पुत्र धनसिंह राजपूत निवासी चांचौड़ा, इंदर सिंह पुत्र कमल मेर और उमाकांत पुत्र दिनेश निवासी भगत सिंह कॉलोनी, गुना को तीन युवतियों के साथ पकड़ा गया। राहुल दांगी के राजगढ़ जिले में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष होने की जानकारी सामने आई है। वहीं होटल संचालक गजराज मीना मौके से फरार बताया गया।

थाना प्रभारी दिलीप राजौरिया ने बताया कि पुलिस की पूछताछ और जांच के दौरान तीनों युवतियां बालिग पाई गईं। किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं किए जाने के कारण पुलिस ने धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके बाद सभी सात लोगों को तहसील न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।

वही मामले में कांग्रेस पार्टी में राहुल दांगी को पार्टी से निष्कासित कर दिया |

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *