Gyan Prakash Dubey-NGV PRAKASH NEWS
कुआनो नदी अमहट घाट में तीन दिन बाद मिला 15 वर्षीय अल्तमस का शव, SDRF और गोताखोरों ने चलाया था सर्च ऑपरेशन
बस्ती 23 नवंबर 2026.
थाना नगर क्षेत्र के अमहट घाट स्थित कुआनो नदी में लापता 15 वर्षीय बालक का शव सोमवार को बरामद कर लिया गया। तीन दिनों से पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम नदी में लगातार तलाश अभियान चला रही थी।
पुलिस के अनुसार 20 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 2:45 बजे सूचना मिली कि अमहट घाट स्थित कुआनो नदी में एक बालक कूद गया है। सूचना मिलते ही थाना नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान बालक की पहचान अल्तमस पुत्र मोहम्मद अजीज, उम्र करीब 15 वर्ष, निवासी मड़वानगर, थाना कोतवाली, जनपद बस्ती के रूप में हुई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई। इसके साथ ही मुख्यालय से एसडीआरएफ की टीम बुलाकर सघन सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने कई चरणों में लगातार नदी में तलाश अभियान जारी रखा।
लगातार चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सोमवार, 23 नवंबर को लापता बालक अल्तमस का शव कुआनो नदी से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है।
यहां बताते चले की प्रभारी निरीक्षक थाना नगर मनोज कुमार सिंह द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार निगरानी की गई, साथी विशेष अनुरोध पर एक दिन के लिए और एसडीआरएफ टीम को और सर्च ऑपरेशन के लिए रोका गया और उनके प्रयासों से अंततः आज शव को बरामद करने में सफलता हासिल हुई |
NGV PRAKASH NEWS