रक्षाबंधन के पहले बंगाली स्वीट्स हाउस में बड़ी मात्रा में पकड़ा गया दूषित छेना…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

रक्षाबंधन से पहले बड़ी कार्रवाई: बंगाली स्वीट हाउस में 200 किलो दूषित छेना नष्ट, एफआईआर के लिए तहरीर

संतकबीरनगर। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को मेहदावल क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। दुर्गा ज्योत चौराहा स्थित बंगाली स्वीट हाउस के निरीक्षण के दौरान अस्वच्छ परिस्थितियों में रखा करीब 200 किलोग्राम दूषित छेना बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम ने प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। जांच के दौरान छेने में मक्खियां और अन्य अशुद्धियां पाए जाने पर करीब 50 हजार रुपये मूल्य के 200 किलोग्राम छेने को गड्ढा खोदकर नष्ट कराया गया।

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छेना के दो नमूने लिए। इसके अलावा खोया, मिल्क केक, सोडियम बाइकार्बोनेट और साइट्रिक एसिड के एक-एक नमूने भी जांच के लिए संग्रहित किए गए।

कार्रवाई के दौरान करीब 73 किलोग्राम साइट्रिक एसिड, जिसकी अनुमानित कीमत 20,300 रुपये है, तथा 9.2 किलोग्राम सोडियम बाइकार्बोनेट, जिसकी अनुमानित कीमत 1,840 रुपये बताई गई है, को सीज कर दिया गया। दोनों खाद्य पदार्थों को खाद्य कारोबारकर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।

विभाग की ओर से मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए बखिरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु तहरीर भी दी गई है।

कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता और बृजेश कुमार के साथ पुलिस बल मौजूद रहा।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *