Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

पत्नी की हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
बस्ती 26 अगस्त 2026।
थाना वाल्टरगंज पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में वांछित चल रहे 46 वर्षीय अभियुक्त फूलचन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष वाल्टरगंज सूर्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि थाना वाल्टरगंज में दर्ज मु0अ0सं0-192/2026, धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त फूलचन्द्र पुत्र राम राज, निवासी ग्राम बहेरिया, थाना वाल्टरगंज, जनपद बस्ती को 25 अगस्त 2026 की शाम करीब 7:53 बजे गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त की गिरफ्तारी बक्सई चौराहे से कुछ दूर हर्दिया जाने वाली सड़क पर राजा के बाग के सामने से की गई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह, हे0का0 राजाराम गुप्ता, का0 शैलेन्द्र यादव, रि0आ0 निर्मल सिंह और प्रमोद कुमार यादव शामिल रहे।
NGV PRAKASH NEWS